Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, योगेश कश्यप की हत्या के मामले में एक आरोपी और चार नाबालिग

कोरबा के केरवा गांव में कुएं में गिरा किंग कोबरा, बास के सहारे बाहर निकला।

स्व.बिसाहू दास महंत संबंद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में टाईप 1 डायबिटिज (T1D) क्लीनिक का शुभारंभ।

शरद पूर्णिमा पर श्रीरामचरितमानस चौपाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बांधा समां, पंडित शिवराज शर्मा के भजनों से राममय ह

बीजेपी की नई प्रभारी बनकर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, तो महंगाई के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने घेरा ।

कोरबा : बीजेपी की नई प्रभारी बनकर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, तो महंगाई के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने घेरा ।

बीजेपी की नई प्रभारी बनकर रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी, तो महंगाई के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने घेरा ।

400 रुपये से 1000 रुपये तक LPG सिलेंडर की कीमत, स्मृति ईरानी की चुप्पी पर युवा कांग्रेस का सवाल; रायपुर में जोरदार प्रदर्शन।

रायपुर, छत्तीसगढ़( दैनिक न्यूज उड़ान)रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई के मुद्दे को लेकर आज रायपुर में इंडियन यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

नवाज़ खान जी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को घेरते हुए महंगाई पर जवाबदेही की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि जब LPG सिलेंडर की कीमत करीब 400 रुपये थी, तब महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई जाती थी, लेकिन अब कीमत करीब 1000 रुपये तक पहुंचने पर चुप्पी क्यों है?

महंगाई से आम जनता परेशान: युवा कांग्रेस

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम परिवारों के घरेलू बजट पर पड़ता है।

महंगाई के कारण गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए और महंगाई से राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

स्मृति ईरानी से पूछे सवाल

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के मीत यादव ने महंगाई के मुद्दे पर स्मृति ईरानी की पूर्व की भूमिका का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि जब गैस सिलेंडर की कीमत कम थी, तब विरोध प्रदर्शन किए जाते थे, लेकिन कीमतों में बढ़ोतरी के बाद वही मुखर विरोध नजर क्यों नहीं आता?

महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का ऐलान।

नवाज़ खान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के जरिए इंडियन यूथ कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। संगठन ने आम जनता को राहत देने और बढ़ती कीमतों पर जवाबदेही तय करने की मांग की।

अब सवाल यह है कि बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है और जनता के इन सवालों का जवाब कब मिलता है?

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन