Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

युवा उड़ान 2026 - युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना।

तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों के जीवन में भरे खुशियों के सुर। कलेक्टर ने किया वादा और दो सप्ताह में पूरा किया अपना संकल्प।

उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

रबी में तिलहन का रकबा दोगुना करने के निर्देश।

कोरबा : ब्रेकिंग लापता मासूम की लाश मिली,मौत बनी रहस्यमय।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) जिले के रजगामार इलाके से 19 अक्टूबर को रहस्यमय तरीके से लापता हुई 7 वर्षीय बच्ची भव्या जोशी मृत हालत में चौथे दिन बरामद हुई। एसपी सिद्धार्थ तिवारी मोके पर मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक लापता बच्ची की पहचान भव्या के रूप में हुई है।

वह अपने पिता प्रकाश जोशी के साथ रजगामार बस्ती में रहती थी। करीम पोल्ट्री फार्म में प्रकाश जोशी काम करता है।

उसी पोल्ट्री फार्म के पीछे मासूम की लाश मिलने से मामला रहस्यमय हो गया है।

प्रकाश जोशी मूल रूप से सक्ती जिले के ग्राम फगुरम का निवासी है जो करीब चार महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ रजगामार आया।

यहां करीम पोल्ट्री फार्म में काम करते हुए परिवार का पालन-पोषण कर रहा है।

प्रकाश जोशी के मुताबिक, 19 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटी भव्या जोशी घर के पास की राशन दुकान जा रही हूँ।

बोल कर गई तो फिर वापस नहीं लौटी, इस दौरान पिता नींद में था।

जब उसकी नींद खुली तो बेटी को घर न पाकर तलाश शुरू की।

गांव और आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला।

इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी, रजगामार चौकी प्रभारी गांव पहुंचे।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एएसपी लखन पटले, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, मुख्यालय डीएसपी प्रतिभा मरकाम ने भी गांव पहुंचकर आवश्यक तफ्तीश की। पुलिस डॉग बाघा की भी मदद ली गई।

बाघा पास की नदी तक जाकर थम गया। इससे यह तो सुराग मिला कि भव्या नदी तक आई थी लेकिन इसके बाद कहाँ गई,यह पता नहीं लगाया जा सका।

आज चौथे दिन पोल्ट्री फार्म के पीछे लाश मिलने से मामला गहरा गया है कि आखिर मासूम के लापता होने की वजह क्या थी, उसके साथ क्या हुआ?

3 दिन से वह कहाँ और किसके पास थी? कई सवालों के जवाब मिलना शेष है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन