कोरबा : आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’
Vivek Sahu
Mon, Nov 2, 2026
आज मनाया जाएगा राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, लोकगायक सुनील सोनी की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण।
कोरबा छत्तीसगढ़ (दैनिक न्यूज उड़ान) राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को कोरबा में राज्य स्थापना दिवस समारोह ‘राज्योत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा।
समारोह शाम 7 बजे से घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में होगा।
स्थानीय कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा।
समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे।
लोकसभा क्षेत्र कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पाली-तानाखार विधायक तुलश्वर हीरा सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
कार्यक्रम में लोकगायक श्री सुनील सोनी की लोकगीत प्रस्तुति और स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। परिसर में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं जिला प्रशासन कोरबा ने नागरिकों से समारोह में शामिल होकर राज्य स्थापना दिवस के उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन