Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : ग्राम केंदाईख़ार में अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया गया।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा श्री तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में आज ग्राम केंदाईख़ार, तहसील दर्री में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

तहसीलदार दर्री, तहसीलदार दीपका, तहसीलदार कटघोरा, नायब तहसीलदार दर्री, पुलिस विभाग तथा नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा यह अभियान संचालित किया गया

संबंधित शासकीय भूमि बड़े झाड़ के जंगल मद में अवैध रूप से फ़ार्म हाउस बनाकर व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही थी।

09 फरवरी 2026 को अतिक्रमणकारियों को बेदख़ली नोटिस जारी कर 15 फरवरी 2026 तक बेजा कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे।

परंतु निर्धारित तिथि तक कब्जा खाली न किए जाने के कारण आज 23 फरवरी 2026 को संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रूप से निर्मित फ़ार्म हाउसों एवं व्यावसायिक संरचनाओं को हटाया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, निर्माण या व्यावसायिक उपयोग सहन नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन