Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या कॉलेज कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अग्रसेन कन्या कॉलेज कोरबा में शस्त्र प्रदर्शनी एवं राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर

अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में शस्त्र प्रदर्शनी व राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आधुनिक हथियारों की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से आर.आई. अनथराम पैकरा, एस.आई. अंगध्वज राठौर, उप निरीक्षक अजय सोनवानी साइबर सेल प्रभारी कोरबा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. एम. के. झा, उप-प्राचार्या श्रीमती किरण बाजपेयी, श्रीमती गौरी वानखेड़े (स्पोर्ट्स ऑफिसर) एवं अन्य प्राध्यापकों ने कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन किया।

“राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका” विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतिभागियों ने पुलिस की समाज सेवा, कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध निवारण एवं नियंत्रण, नागरिकों की सुरक्षा, संवैधानिक सुरक्षा, संकट प्रबंधन एवं नागरिकों को सद्भाव बनाएं रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा में निभाई जाने वाली भूमिका पर अपने प्रभावशाली तर्क रखे।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार रही:—

1. खुशबू बनो (बी.ए. तृतीय सेमेस्टर) – प्रथम स्थान

2. नगमा बनो (एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर) – द्वितीय स्थान

3. आयुषी पटेल (बी.एड. प्रथम वर्ष) – द्वितीय स्थान

4. सानिया (बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर) – तृतीय स्थान

5. लीना सिंह (बी.एड. प्रथम वर्ष) – तृतीय स्थान

6. सिल्की अग्रवाल

7. सिद्धी

8. ममता यादव

9. शिवांगी चौहान

10. मनीषा कुमारी

11. रूपाली साहू

12. डिंपल साहू

13. अदिति नंदा

14. नरिंदर कौर

15. प्रभजोत कौर

16. गीतू साहू

पुलिस विभाग द्वारा आयोजित शस्त्र प्रदर्शनी में छात्राओं ने आधुनिक हथियारों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की और पुलिस कर्मियों से उनके उपयोग एवं रखरखाव के संबंध में प्रश्न पूछे। साथ ही साइबर सेल कोरबा द्वारा साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस बल की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का समापन कॉलेज प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संयुक्त आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जारी रहेगा अभियान।

जिला पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत पुलिस शासकीय व अशासकीय संस्थानों के अलावा शैक्षणिक संस्थान, खेल संस्थानों में पहुंच रही है। यह अभियान आने वाले दिनों में भी स्थानीय जन प्रतिनिधियों के सहयोग से जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन