Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

कोरबा : असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर कोरबा पुलिस की लगातार कठोर कार्यवाही जारी ।

असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों पर कोरबा पुलिस की लगातार कठोर कार्यवाही जारी ।

इमलीडुग्गू एवं राताखार क्षेत्र में मारपीट व उत्पात मचाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार।

मारपीट एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

चार आरोपी गिरफ्तार

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इमलीडुग्गू एवं राताखार क्षेत्र में मारपीट करने एवं उत्पात मचाने वाले निम्नलिखित चार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी:

1. विकास निर्मलकर उर्फ लक्की पिता विनोद निर्मलकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी राताखार मानस चौक, कोरबा।

2. राजा उर्फ खेसखास वर्मा पिता संतोष वर्मा, उम्र 23 वर्ष, निवासी राताखार गौर चौक, कोरबा।

3. कृष्ण चंद्र पिता रूपलाल चंद्र, उम्र 22 वर्ष, निवासी राताखार, कोरबा।

4. प्रकाश साहू पिता बंशी साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी राताखार अटल आवास, कोरबा।

पुलिस द्वारा चारों अनावेदकों के विरुद्ध वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय, कोरबा के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

कोरबा पुलिस की अपील :

आम नागरिकों से अपील है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

मारपीट, उपद्रव अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन