Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : केसीसी में धूमधाम से मनाई गई बसंत पंचमी।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) शिक्षण समिति द्वारा संचालित कोरबा कंप्यूटर महाविद्यालय में बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महाविद्यालय के निर्देशक श्री राजेश अग्रवाल जी ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में बताया कि आज के दिन ऋतुराज बसंत का आगमन माना जाता है और बसंत ऋतु को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है उन्होंने महाविद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनायें देते हुए बताया कि आज के दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए जिससे हमारी बुद्धि निर्मल रहती है और सकारात्मक सोच का विकास होता है l

इस अवसर पर पंडित हेमंत शर्मा द्वारा महाविद्यालय में मां सरस्वती के समक्ष सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, जगदीश वंदना एवं दीप प्रज्वलन कर, बीसीए/बीबीए/बीकॉम/डीसीए/पीजीडीसीए एवं एम.एससी. (कंप्यूटर विज्ञान) के छात्रों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष आकर ज्ञान एवं बुद्धि प्राप्त करने हेतु विशेष पूजा अर्चना की गई एवं उपस्थित सभी लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई l

बसंत पंचमी के इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण रीना लहरे, बालीदास महंत, सुरभि कुंडू, इरविन कुमार, सुरभि राठौर, मेधा सोनी, उमाकांत कैवर्त, योगिता अग्रवाल, सिमरन कौर, राखी सोनवानी एवं पियूष साहू सम्मिलित रहे l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन