Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

कोरबा : ब्रेकिंग न्यूज़ : कटघोरा निवासी युवक की जानलेवा हमले में मौत, तीन लोगों ने किया प्राणघातक हमला

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) कोरबा जिले के कटघोरा निवासी अक्षय गर्ग पर जटगा–पसान मार्ग के आसपास तीन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल अक्षय गर्ग को तत्काल उपचार के लिए कटघोरा अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने युवक पर प्राणघातक हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, परंतु अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन