Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

कोरबा : ब्रेकिंग न्यूज कोरबा दर्री मार्ग में स्कूटी सवार मां-बेटी को हाइवा ने कुचला मौके पर हुई मौत।

कोरबा( न्यूज उड़ान )कोरबा दर्री डेम के नजदीक तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने स्कूटी सवार महिला और उसकी बेटी का कुचल दिया।

इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना से नाराज लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है, जिनके द्वारा लोगों को समझाइश देकर अवरूद्ध मार्ग बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा दर्री थाना क्षेत्र में घटित हुआ।

बताया जा रहा है कि कोहड़िया बस्ती निवासी रामकुमारी वर्मा अपनी बेटी रेणु वर्मा के साथ स्कूटी से दर्री बाजार गयी थी।

देर शाम 7:35 के लगभग वह बाजार से अपने घर लौट रही थी।

तभी दर्री मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक महिला की स्कूटी के बगल से तेजी से गुजरा। जिससे महिला का स्कूटी से नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गयी।

महिला जब तक संभल पाती इसी बीच दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने महिला और उसकी बेटी को चपेट में लेकर कुचल दिया।

इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त मार्ग पर अक्सर भारी वाहनों की रफ्तार के कारण हादसे होते है।

बावजूद इसके इन हादसों पर नकेल कसने के लिए पर्याप्त उपाय कभी भी नहीं किये गये।

फिलहाल पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद नाराज लोगों को शांत कराया गया।

पुलिस ने जल्द ही इस समस्या पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

दर्री पुलिस ने आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन