Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

रायगढ़ : ब्रेकिंग न्यूज़: रायगढ़ ssp ने 11 अधिकारियों का किया तबादला

रायगढ़, ( न्यूज उड़न )। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के तहत निरीक्षक रामकिशोर यादव को थाना प्रभारी पुसौर से पूंजीपथरा, प्रशांत राव आहरे को जुटमिल से तमनार, मोहन भारद्वाज को कोतरारोड़ से पुसौर तथा अभिनवकांत सिंह को रक्षित केंद्र रायगढ़ से जुटमिल पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में राकेश मिश्रा को पूंजीपथरा से चक्रधरनगर, कमला पुषाम को तमनार से कोतरारोड़, नसीरुद्दीन खान को साइबर सेल से छाल तथा त्रिनाथ त्रिपाठी को छाल से चौकी प्रभारी खरसिया भेजा गया है।

अमित तिवारी को चौकी प्रभारी खरसिया से रक्षित केंद्र रायगढ़ पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षक स्तर पर कुसुम केवर्त को कोतरारोड़ से महिला थाना प्रभारी तथा दीपिका निर्मलकर को महिला थाना से कोतरारोड़ स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और कार्य क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन