Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा : संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा का उत्सव: भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने फहराया तिरंगा। संविधान, लोकतंत्र और राष्

77 वें गणतंत्र दिवस पर श्री गोपाल मोदी का संदेश—राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए हर कार्यकर्ता।

कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय गणतंत्र की 77वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर 26 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पं. दीनदयाल कुंज टीपी नगर कोरबा में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने विधिवत तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र की एकता-अखंडता का प्रतीक हैं।

यह दिन हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानकर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के साथ वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस खास अवसर पर रायपुर संभाग के संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चालवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन