Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : छत्तीसगढ़ आईएएस ट्रांसफर: कई जिलों के कलेक्टर सहित इन आईएएस अफसरों का तबादला, कुणाल दुदावत होंगे कोरबा जिले के नए कलेक्ट

रायपुर( न्यूज उड़ान )छत्तीसढ़ सरकार ने अब से कुछ देर पहले 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमें कई जिलों के कलेक्टर शामिल हैं।

दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं कोरबा के कलेक्टर अजीत बसंत को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है।

सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर अब अतिरिक्त निर्वाचन पदाधिकारी होंगे।

सुकमा कलेक्टर देवेश धु्रव अब दंतेवाड़ा के कलेक्टर होंगे।

इसी तरह नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई को बेमेतरा जिले का कलेक्टर और बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा को एनएचएम का एमडी अपाइंट किया गया है।

राज्य सरकार ने विधानसभा सत्र के बीच कलेक्टरों का तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में 19 बैच के दो आईएएस का कलेक्ट्री में खाता खुला है।

बिलासपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ अमित कुमार को सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

जबकि 19 बैच की ही नम्रता जैन को नारायणपुर कलेक्टर बनाया गया है।

जारी आदेश में लिखा हैं…

राज्य शासन द्वारा भोसकर विलास संदिपान,भा.प्र.से. (2011), कलेक्टर, जिला-सरगुजा को भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा अनुमोदित पत्र क्र 154/CGH/2025-P.Admn, दिनांक 24.11.2025 के अनुक्रम में अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ करता है।

भोसकर विलास संदिपान, भा.प्र.से. द्वारा अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

रणबीर शर्मा, भा.प्र.से. (2012), कलेक्टर, जिला-बेमेतरा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर पदस्थ करता है।

रणबीर शर्मा, भा.प्र.से.. द्वारा प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यभार ग्रहण करने पर संजीव कुमार झा, भा.प्र.से. (2011), संचालक, स्वास्थ्य सेवायें तथा अति. प्रभार प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन केवल प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अति. प्रभार से मुक्त होंगे।

रणबीर शर्मा, भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम, 2016 के नियम-12 के तहत् प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित करता है।

3/ अजीत वसंत, भा.प्र.से. (2013), कलेक्टर, जिला-कोरबा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सरगुजा के पद पर पदस्थ करता है।

4/ कुणाल दुदावत, भा.प्र.से. (2017), कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-कोरबा के पद पर पदस्थ करता है।

5/ देवेश कुमार ध्रुव, भा.प्र.से. (2018), कलेक्टर, जिला-सुकमा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ करता है।

6/ प्रतिष्ठा ममगाई, भा.प्र.से. (2018), कलेक्टर, जिला-नारायणपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-बेमेतरा के पद पर पदस्थ करता है।

7/ नम्रता जैन, भा.प्र.से. (2019), अपर कलेक्टर, रायपुर तथा अति. प्रभार सेंटर प्रभारी, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-नारायणपुर के पद पर पदस्थ करता है।

8/ अमित कुमार, भा.प्र.से. (2019), आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-सुकमा के पद पर पदस्थ करता है।

9/ प्रकाश कुमार सर्वे, भा.प्र.से. (2019), अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, नगर पालिक निगम, बिलासपुर के पद पर पदस्थ करता है।

10/ गजेन्द्र सिंह ठाकुर, भा.प्र.से. (2019), अपर कलेक्टर, सुकमा को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी के पद पर पदस्थ करता है।

11/ रोमा श्रीवास्तव, भा.प्र.से. (2020), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, धमतरी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, मंत्रालय पदस्थ करता है।

देखिये लिस्ट:-

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन