Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का निरीक्षण। प्रकरणों के सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्दे

कोरबा (न्यूज उड़ान )

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालयों में लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली तथा चलित नस्ती एवं न्यायिक अभिलेखों के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों जैसे नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, सीमांकन आदि का समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने कानूनगो शाखा, डब्ल्यूबीएन शाखा, रिकॉर्ड रूम, स्थापना शाखा सहित अन्य महत्वपूर्ण अनुभागों का भी निरीक्षण किया।

उन्होंने पटवारियों द्वारा संधारित नस्तियों की जांच कर अभिलेखों की शुद्धता एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव पर बल दिया।

कलेक्टर श्री वसंत ने उपस्थित कर्मचारियों से उनके वेतनमान एवं सेवा संबंधी विवरण की जानकारी भी प्राप्त की तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक सुझाव दिए।

निरीक्षण के दौरान अभिलेख दुरस्त नहीं पाये जाने पर कलेक्टर ने सुतर्रा के पटवारी हरि किशन और तुमान के पटवारी संतोष तिवारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज कुमार बंजारे, तहसीलदार उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन