Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

कोरबा : दिव्यांग बच्चों को डिजिटल एवं समावेशी शिक्षा से जोड़ने कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने किया एजुकेशनल किट का वितरण।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

कलेक्ट्रेट कोरबा में समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले के 05 पूर्ण दृष्टिबाधित दिव्यांग बालक-बालिकाओं को समावेशी शिक्षा के तहत समग्र शिक्षा रायपुर से प्राप्त एजुकेशनल किट (स्मार्टफोन, स्मार्ट केन, स्मार्ट वॉच, स्टडी एलईडी लैम्प, मोबाइल स्कैनर स्टैंड, सिग्नेचर गाइड, टॉकिंग कैलकुलेटर आदि) का वितरण किया गया।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा बच्चों के शिक्षण में सहयोग, डिजिटाइजेशन को बढ़ावा देने और दिव्यांग विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से यह किट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी.पी. उपाध्याय, जिला मिशन समन्वयक श्री बल्लभ दास वैष्णव, बीआरपी (समावेशी शिक्षक) श्री जावेद अख्तर, श्री ज्वाला सिंह सोलंकी एवं श्रीमती अरुणा शर्मा उपस्थित रहे। एक कदम और एनजीओ से श्री आशुतोष ने समन्वय में सहयोग प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन