Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : पार्षद नरेंद्र देवांगन ने गौरी-गौरा पूजन में सम्मिलित होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) स्थानीय ,मानस नगर,जेलगाँव बस्ती एवं बालकों चेक-पोस्ट,बेलगिरी बस्ती में आयोजित गौरी-गौरा पूजन कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा के पार्षद एवं जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा कोरबा नरेंद्र देवांगन ने सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती जी की प्रतिमूर्ति का श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर श्री देवांगन ने समस्त जिले एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि —

> “गौरी-गौरा पूजन हमारे समाज की एक प्राचीन परंपरा है, जो पारिवारिक एकता, सामाजिक सद्भाव और लोकसंस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में MIC सदस्य सरोज शांडिल्य,पार्षद तरुण राठौर जी, पार्षद रामकुमार साहू ,शाला प्रबंधन समिति सदस्य लक्ष्य चतुर्वेदी , तथा आयोजन में सक्रिय सहयोग देने वाले अंकित जी, अमित , सूरज , विक्की , गौरव , दुर्गेश , राजेश, सुधीर अनुज , मोहन , पराग ,हरि मनीष , वासुदेव , सागर , शुभम शिवम , नितेश , अजय , राजकुमार , राम , यशवंत , सूरज गौतम , सोनू , हिमांशु , यशुभ दिलीप ,आकाश , राकेश , टुकेश्वर , बाबा ,नवल , समीर , राधे , संतोष , सुनील , तुलसी , राधे श्याम भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में मनोज अग्रवाल, ओम यादव, सौरभ, मोंटू राजपूत, कुश यादव, भुनेश्वर दुबे, अवध गाबेल, राजकुमार श्रीवास, राजा कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन