Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जितेंद्र सारथी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा– हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरो

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा।

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

: भाजपाइयों द्वारा विधायक लालजीत का निवास घेराव करना धर्मजयगढ़ क्षेत्र की आम मतदाता एवं किसानों का अपमान है--- राजा शर्मा प्रवक्ता जिला कांग्रेस असलम खान संजीव शर्मा

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता एवं पूर्व जिला किसान कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजा शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है,कि धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं किसानों ने ही विधायक लालजीत राठिया को भारी मतों से विजय दिला कर जनाधार दिया भाजपा उसी जनाधार का विरोध मतलब धर्मजयगढ़ विधानसभा की जनता एवं किसानों का विरोध कर रही है मुद्दा विहीन भाजपाइयों के पास अब कोई मुद्दा नहीं होने से उग्र निर्णय लेने में मजबूर हो रही है ग्रामीण इलाकों में आम जनता किसानों के पास किस मुंह से जाएंगे यह वह जानते हैं इसलिए ऊपर ही ऊपर अपना उग्र रूप एवं मुद्दा विहीन आंदोलन करने में उतारू हो गए हैं जिसका एक रूप आज विधायकों के निवास घेराव भी है छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार को आम मतदाता किसानों ने भरोसे में लेकर अपना मतदान कर आशीर्वाद प्रदान किया जिससे छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत में जीताकर सरकार कांग्रेस की बनाई है और कांग्रेस की सरकार आते ही अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों के ऋण माफ एवं 2540 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी की घोषणा के अलावा अपने घोषणापत्र के लगभग सभी वादों को अमल किया जिससे कि लाखों किसानों को इसका भरपूर लाभ भी हुआ और किसान आर्थिक स्थिति से समृद्ध भी हुए और आज छत्तीसगढ़ का हर किसान सक्षम हुआ है जिसका जनाधार आज भी ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रहा है रही बात विधायक लालजीत राठिया की तो
धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता किसान भाइयों ने चालीस हजार से भी अधिक मतों से जीत दिलाकर अपना विधायक बनाया क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद आज भी कायम है हंसमुख मिलनसार सभी लोगों के काम आने वाले लालजीत सिंह राठिया की छबि आज भी धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव गांव में बनी हुई है, भाजपाई कितना भी जोर लगा ले परंतु धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद जब तक विधायक लालजीत राठिया जी के ऊपर रहेगा तब तक भाजपाई कितना भी विरोध घेराव आंदोलन करें फर्क नहीं पड़ता।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन