Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जितेंद्र सारथी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा– हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरो

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा।

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

कोरबा : एसी का आउटडोर चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कठोर कार्यवाही ।

एसी का आउटडोर चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कोरबा पुलिस की कठोर कार्यवाही ।

शोरूम के सामने से एसी का आउटडोर चोरी करने वाला आरोपी सहित चोरी का सामान खरीदने वाले 02 खरीददार भी गिरफ्तार।

कुल 03 आरोपी गिरफ्तार।

चोरी का एसी आउटडोर, नगद रकम एवं एक मोबाइल फोन जप्त।

अपराध क्रमांक 877/2026, धारा 303(2), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही।

तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं विवरण :

1. गुड्डू बरेठ पिता स्व. फिरतु बरेठ, उम्र 23 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, मोतीसागरपारा, थाना कोतवाली, कोरबा।

2. कृष्णा बसोड़ पिता नारायण बसोड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी बसोड़ मोहल्ला, इमलीडुग्गू, थाना कोतवाली, कोरबा।

3. सैफ खान उर्फ सोनू खान पिता इफ्तिखार आलम, उम्र 22 वर्ष, निवासी इमलीडुग्गू गौमाता चौक, थाना कोतवाली, कोरबा।

कोरबा जिले में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में एसी का आउटडोर चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्यवाही करने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली है।

प्रार्थी प्रमोद कुमार यादव, निवासी भदरापारा बाल्को नगर, जिला कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 21.10.2026 को हुंडई शोरूम पहुंचने पर सामने लगे एसी का आउटडोर गायब मिला।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 877/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी गुड्डू बरेठ से पूछताछ करने पर उसने एसी का आउटडोर चोरी कर कृष्णा बसोड़ को बेचना स्वीकार किया।

कृष्णा बसोड़ ने उक्त सामान सैफ खान उर्फ सोनू खान को बेचना बताया। पुलिस द्वारा चोरी का एसी आउटडोर, नगद रकम एवं एक मोबाइल फोन जप्त किया गया तथा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कोरबा पुलिस की अपील :

चोरी एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन