Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : किसान अमृत लाल ताम्रकार - मेहनत, उम्मीद और अच्छी फसल की मिसाल।

कोरबा( न्यूज उड़ान)

जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिरमिना के मेहनतकश किसान अमृत लाल ताम्रकार 10 एकड़ भूमि में धान की खेती करते हैं।

पिछले वर्ष उन्होंने 200 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र सिरमिना में बेचा था, और इस वर्ष भी लगभग उतनी ही उपज की उम्मीद कर रहे हैं।

अमृत लाल बताते हैं कि इस बार क्षेत्र में अच्छी बारिश होने के कारण, सिंचाई सुविधाओं के अभाव के बावजूद फसल बहुत बेहतर आई है।

उन्होंने कहा कि धान को समर्थन मूल्य पर बेचने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिलने वाली आदान सहायता और कृषक उन्नति योजना से प्राप्त राशि उनके लिए बहुत उपयोगी साबित होती है।

विगत वर्ष उन्हें अंतर राशि का भी लाभ मिला। धान विक्रय से प्राप्त आय का उपयोग कर उन्होंने अपने घर की मरम्मत करवाई, जिससे परिवार की जीवन-स्तर में सुधार हुआ।

अमृत लाल उपार्जन केंद्र सिरमिना की सुविधाओं की भी सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए वहां पेयजल, शौचालय, छाया आदि की उचित व्यवस्था रहती है।

जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सहज और सुगम बनती है।

अमृत लाल ताम्रकार की यह कहानी बताती है कि अच्छी बारिश, कड़ी मेहनत और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलकर किसान के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकते हैं।

यह सफलता न सिर्फ उनकी मेहनत का परिणाम है, बल्कि ग्रामीण कृषि व्यवस्था की प्रगति का भी सुंदर उदाहरण है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन