Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : किसानों को केंद्र में धान बेचने में नही होनी चाहिए किसी प्रकार की परेशानी - कलेक्टर।

किसानों को केंद्र में धान बेचने में नही होनी चाहिए किसी प्रकार की परेशानी - कलेक्टर।

पात्र किसानों से गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी करने हेतु केंद्र प्रबंधक को किया निर्देशित।

कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के धान खरीदी केन्द्र बिंझरा का किया निरीक्षण।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के आदिम जाति सहकारी मर्यादित धान खरीदी केन्द्र बिंझरा का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन, अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में प्रबंधक से जानकारी ली।

उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता, बारदाना की गुणवत्ता सहित नमी परीक्षण यंत्र, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, चौकीदार की व्यवस्था, सतत निगरानी हेतु सीसीटीवी की व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर ने धान विक्रय करने वाले किसानों को भुगतान में किसी तरह की परेशानी न हो इसका ध्यान रखते हुए उनके खाते में त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने केंद्र प्रभारी को केंद्र में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने एवं पात्र किसानों से गुणवत्तापूर्ण धान खरीदी करने हेतु निर्देशित किया साथ ही धान खरीदी की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश एसडीएम को दिए।

उन्होंने कहा कि मूल किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो और केंद्र में अवैध धान की खरीदी बिल्कुल न की जाए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन