Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

कोरबा : गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद।

गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 305 ग्राम गांजा बरामद।

अटल आवास राताखार निवासी आरोपी राजू केसरी गांजा बेचते पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम गांजा बरामद।

एक अन्य मामले में गांजा सेवन करते पाए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही।

ऑपरेशन बाज के तहत 05 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 10.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राताखार अटल आवास निवासी राजू केसरी पिता भीम बहादुर केसरी उम्र 25 वर्ष अवैध रूप से गांजा रखकर पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहा है।

सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को गांजा बेचते पकड़ा गया, आरोपी के कब्जे से 305 ग्राम गांजा गवाहों के समक्ष जप्त कर अपराध क्रमांक 830/2026 धारा 20(बी)(ii)(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इसी प्रकार पानी टंकी नर्सरी मोहल्ला, कोरबा निवासी शंकर दास पिता स्व. रामकुमार उम्र 22 वर्ष को सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन हेतु रखे 5 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इसके अतिरिक्त ऑपरेशन बाज के तहत 05 वारंटियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

कोरबा पुलिस की अपील :

नशे के अवैध कारोबार एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन