Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

कोरबा : गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को दी गई कड़ी समझाइश — कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) आगामी गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव एवं गणेश विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इसी क्रम में आज जिले के विभिन्न थाना, चौकी एवं अनुविभाग स्तर पर CSP/SDOP एवं थाना प्रभारियों द्वारा गुंडा बदमाशों, निगरानी बदमाशों तथा पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों की तस्दीक एवं समझाइश की गई।

गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को स्पष्ट चेतावनी।

पुलिस द्वारा लगभग 32 गुंडा बदमाश एवं 26 निगरानी बदमाशों सहित पूर्व में मारपीट, लड़ाई-झगड़ा एवं शरीर संबंधी अपराधों में संलिप्त रहे लगभग 80 व्यक्तियों को समझाइश दी गई।

संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान वे किसी भी प्रकार के विवाद, मारपीट, उपद्रव, आपराधिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से पूरी तरह दूर रहें।

पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया कि त्योहार की आड़ में गुंडागर्दी, दहशत फैलाने, विवाद करने अथवा किसी प्रकार का अपराध करने का प्रयास किया गया तो ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

“ त्योहार खुशी से मनाएं, कानून हाथ में लिया तो कार्रवाई तय”।

पुलिस द्वारा पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त रहे व्यक्तियों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने आचरण में सुधार रखते हुए कानून का पालन करें तथा गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें।

साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, असामाजिक तत्वों पर नजर तथा कानून-व्यवस्था को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

पुलिस का उद्देश्य है कि गणेश उत्सव आस्था, अनुशासन, शांति एवं सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा पुलिस

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन