कोरबा : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज गोकुलधाम में होगा भव्य आयोजन, शाम 7:45 बजे श्रद्धालुओं को किया गया आमंत्रित।
Vivek Sahu
Tue, Nov 10, 2026
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर श्री गणेश डेयरी फार्म परिवार की ओर से कोरबा स्थित गोकुलधाम में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं गोवर्धन पूजा के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद (अन्नकूट) वितरण किया जाएगा।

यह आयोजन आज 10 नवंबर 2026, मंगलवार को शाम 7:45 बजे गोकुलधाम (श्री गणेश डेयरी फार्म), कोरबा, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के आयोजक राजन कुमार बर्णवाल एवं श्री गणेश डेयरी फार्म परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं नगरवासियों को सपरिवार उपस्थित होने का सादर आमंत्रण दिया है।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करें तथा सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में शामिल होकर प्रसाद (अन्नकूट) ग्रहण करें।

निवेदक: राजन कुमार बर्णवाल एवं श्री गणेश डेयरी फार्म परिवार, कोरबा।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन