Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कोरबा : आरएएमपी योजना के तहत जेम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा द्वारा गत दिवस भारत सरकार की आरएएमपी योजना अंतर्गत जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) पोर्टल से क्रय-विक्रय एवं डिजिटल मार्केटिंग के संबंध में शासकीय विभागों एवं उद्यमियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष कोरबा में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित विषय पर आरएएमपी योजनांतर्गत जेम, रायपुर से आये मास्टर ट्रेनर श्री राकेश तिवारी जी द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

विभागों द्वारा पोर्टल पर बिड निर्माण संबंधी जानकारी ली गई एवं उद्यमियों द्वारा कैटलॉग निर्माण एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी मुख्य रूप से ली गई ।

उक्त कार्यशाला में श्री विजय कुमार कारे, महाप्रबंधक, तरूण कुमार राठिया, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा, सर्व कार्यालय प्रमुख एवं प्रतिनिधि, स्थानीय ट्रेडर सहित अन्य लगभग 114 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन