Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : किसानों के हित में सहकारी समिति कर्मचारी व ऑपरेटर संघ ने हड़ताल स्थगित की। कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त कर व्यवस्थित ढंग स

कोरबा (न्यूज उड़ान )

धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और निर्विघ्न बनाए रखने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ एवं धान खरीदी ऑपरेटर संघ ने अपनी प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

इसी क्रम में जिले के उक्त संगठनों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत से भेंट कर हड़ताल स्थगन संबंधी ज्ञापन सौंपा।

कलेक्टर श्री वसंत ने ज्ञापन प्राप्त कर कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया तथा सभी अधिकारियों–कर्मचारियों से समय पर व व्यवस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जिला खाद्य अधिकारी ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि संघ ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

संघ का कहना है कि धान खरीदी सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए हड़ताल रोकने का फैसला लिया गया है। संघ ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों के निराकरण के लिए सकारात्मक पहल करेगा, जिससे भविष्य में किसी तरह की असुविधा उत्पन्न न हो।

दोनों संगठनों ने प्रशासन के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए धान खरीदी कार्य में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन