Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : बालको अस्पताल में नई फार्मेसी का शुभारंभ…! कम कीमत पर उपलब्ध होंगे जरूरी दवाइयां…

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान )बालको मेडिकल सेंटर द्वारा बालको अस्पताल परिसर में नई फार्मेसी (औषधि भंडार) की शुरुआत की गई है। इस नई सुविधा का उद्घाटन भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधिकारी विवेक सिंहा, कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

एक ही स्थान पर सस्ती और समय पर दवा

नई फार्मेसी का उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही परिसर में आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। अब मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए शहर के दूर-दराज इलाकों में भटकना नहीं पड़ेगा। फार्मेसी में सामान्य बीमारियों से लेकर विशेष उपचार में उपयोग होने वाली दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही कई दवाओं पर विशेष रियायत भी दी जाएगी, जिससे इलाज का खर्च कम होगा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर दवा मिल सकेगी।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में कदम

बालको के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल क्षेत्रीय लोगों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि कंपनी सामुदायिक स्वास्थ्य विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। नई फार्मेसी की शुरुआत से कोरबा क्षेत्र के मरीजों को उपचार के साथ-साथ दवाइयों की सुविधा भी अब एक ही स्थान पर सहज रूप से उपलब्ध होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में सुधार आएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन