Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : आयुष पाली क्लीनिक, कोरबा में IPD एवं OT का हुआ शुभारंभ – सात मरीजों की हुई सफल शल्यक्रिया।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

जिला मुख्यालय कोरबा स्थित शासकीय आयुष पाली क्लीनिक में आज इनडोर पेशेंट विभाग (IPD) एवं ऑपरेशन थियेटर (OT) का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा एवं पार्षद हितानंद अग्रवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर OT में डॉ. पवन कुमार मिश्रा द्वारा सात रोगियों की सफल शल्यक्रिया की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा ने की तथा अंत में उन्होंने अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। आयुष पाली क्लीनिक में OT एवं IPD के संचालन हेतु कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से आवश्यक मानव संसाधन, यंत्र-उपकरण एवं फर्नीचर की व्यवस्था की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन