Friday 23rd of October 2026

ब्रेकिंग

शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

रजगामार में 7 वर्षीय बालिका की हत्या पर सांसद ने जताया गहरा दुख, एसपी से की चर्चा; फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों

जीएमसी राजौरी के छात्र रिजवान राशिद ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण पदक।

ब्रेकिंग न्यूज रजगामार मासूम हत्याकांड: आरोपी अमित चौहान गिरफ्तार होते ही फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर किया चक्काज

जम्मू/राजौरी : जीएमसी राजौरी के छात्र रिजवान राशिद ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण पदक।

जम्मू/राजौरी / दैनिक न्यूज उड़ान

राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी के छात्र रिजवान राशिद ने जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय प्रतियोगिता में वुशु (पुरुष वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

रिजवान की इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है।

यह सफलता विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एएस भाटिया के नेतृत्व और मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल रहा है।

यह पहल जीएमसी राजौरी की खेल समिति के अध्यक्ष प्रो. डा. जमील उल हुसैन की देखरेख में संपन्न हुई।

इसमें खेल सहायक जगतार सिंह ने भी सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया।

कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एएस भाटिया ने रिजवान राशिद को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उन्होंने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।

कॉलेज ने स्वर्ण पदक विजेता रिजवान राशिद को भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

जीएमसी राजौरी ने अपने विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता हासिल करने की दिशा में प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

रिपोर्ट...अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन