कोरबा : कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।
Vivek Sahu
Mon, Sep 21, 2026
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिले में जुए के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सिंघाली के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 11 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण:
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिंघाली जंगल में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल संयुक्त टीम गठित कर जंगल में दबिश दी गई।
पुलिस को देखकर जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी 11 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मौके से ताश के पत्ते और जुए की सामग्री भी बरामद हुई।
जप्त सामग्री का विवरण:
क्र. सामग्री मात्रा / विवरण अनुमानित कीमत
1 नगद रकम नगदी ₹ 74,500/-
2 मोबाइल फोन 14 एंड्रॉइड + 01 की-पैड = 15 नग ₹ 2,82,000/-
3 वाहन 15 मोटरसाइकिल (बुलेट, स्कूटी सहित) ₹ 8,00,000/-
*कुल जप्ती* ₹ 11,56,500/-
गिरफ्तार आरोपी:
1. शिवमोहन सिंग (50 वर्ष) - शांतिनगर, बालकोनगर
2. अमित कुमार श्रीवास्तव (48 वर्ष) - कैलाशनगर, बालकोनगर
3. सफिक खान (25 वर्ष) - चिमनी भट्टा, मानिकपुर
4. संजू कुमार साहू (27 वर्ष) - धोबी मोहल्ला, बांकीमोंगरा
5. ईश्वरी साहू (37 वर्ष) - कुदरीपारा, बांकीमोंगरा
6. विजय कुमार (52 वर्ष) - शांतिनगर, बांकीमोंगरा
7. हेमंत बहादुर कार्की (50 वर्ष) - सुराकछार, बांकीमोंगरा
8. सुमीत यादव (28 वर्ष) - गेवरा बस्ती, कुसमुंडा
9. अभिमन्यु सिंग (35 वर्ष) - तुलसीनगर, कोतवाली
10. सुरेंद्र चौहान (39 वर्ष) - भदरापारा, बालकोनगर
11. राजू नाहक (33 वर्ष) - शांतिनगर, बांकीमोंगरा
सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन