कोरबा : कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।
Vivek Sahu
Wed, Sep 23, 2026
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के कोरबा ग्रामीण जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सारथी के नेतृत्व में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक द्वारा कोरबा ग्रामीण के विभिन्न ब्लॉकों में नई नियुक्तियां की गई हैं।
जिसमें पाली से श्यामलाल कैवर्त, दीपका से प्रतीक राज, हरदीबाजार से संतोष पुरी, कुसमुंडा से नागेश सारथी, दर्री से दिलीप यादव, बालको से निकास सारथी तथा करतला से कमलेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव सहित अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
पद नहीं, जिम्मेदारी है - जयसिंह अग्रवाल
इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा -
> "पद सम्मान नहीं, जिम्मेदारी है; और जिम्मेदारी की असली कसौटी जनता के बीच दिखाई देती है। संगठन कार्यालयों से नहीं, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से मजबूत होता है।"
उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके अधिकार, सम्मान और समस्याओं के लिए संघर्ष करना संगठन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
सभी पदाधिकारी गांव, बस्ती और श्रमिकों के बीच लगातार उपस्थित रहकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए आवाज बुलंद करें।
उन्होंने आगे कहा कि "जहां जरूरतमंद की आवाज दबती है, वहीं से संगठन की जिम्मेदारी शुरू होती है।" नई टीम के आने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने सभी को कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप ईमानदारी, सक्रियता और जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े हर सकारात्मक प्रयास में उनका पूरा मार्गदर्शन और सहयोग रहेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन