कोरबा : कोरबा को अपूरणीय क्षति: प्रथम महापौर सुश्री श्याम कंवर दीदी का निधन।
Vivek Sahu
Sun, Oct 11, 2026
कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि जिला अधिवक्ता संघ कोरबा की सम्माननीय सदस्या, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम महापौर सुश्री श्याम कंवर दीदी कल शाम 4:00 बजे अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में आकस्मिक निधन हो गया।
एक कुशल अधिवक्ता के रूप में न्याय की लड़ाई लड़ने और कोरबा नगर निगम के प्रथम नागरिक के रूप में शहर के विकास की मजबूत नींव रखने वाले उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अंत्येष्टि कार्यक्रम -
कल सुबह 10:00 बजे, उनके गृह ग्राम भैंसमा में संपन्न होगा।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन