Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : कोरबा पुलिस द्वारा अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा सार्वजनिक शांति भंग करने वाले वाहन मालिकों के विरुद्ध दिसंबर माह में एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नव वर्ष 2026 के पूर्व जनसामान्य को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जिले के विभिन्न चौकियों व मुख्य मार्गों पर विशेष चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस दलों ने विशेष रूप से उन वाहनों पर कार्रवाई की, जिनमें अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे।

ऐसे वाहनों से न केवल अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है, बल्कि सड़क सुरक्षा नियमों का भी स्पष्ट उल्लंघन होता है।

दिसंबर महीने के दौरान कुल 19 वाहनों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है।

चालान कार्यवाही के साथ-साथ, संबंधित वाहनों के साइलेंसर जब्त भी किए गए हैं।

कोरबा पुलिस ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार के वाहन में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं।

नागरिकों से भी अनुरोध है कि यदि उन्हें ऐसे किसी वाहन के बारे में जानकारी मिलती है, जो शोरगुल फैला रहा है या अवैध रूप से परिवर्तित किया गया है, तो वे नजदीकी थाने अथवा ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर पर सूचना प्रदान कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन