Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : बालको थाना क्षेत्र के ग्राम तराईडांड में बीती रात अज्ञात चोरों ने हथियार की नोक पर एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की।

कोरबा (न्यूज उड़ान )घटना में चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये नगद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की है।

पीड़ित का नाम शत्रुघ्न दास बताया जा रहा है, जो गांव में राशन दुकान चलाते हैं और खेती-किसानी से भी जुड़े हुए हैं।

वह गांव के आर्थिक रूप सक्षम लोगों में से एक माना जाता है बताया जा रहा है कि चोर दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे और हथियार दिखाकर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया।

उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और फिर घर में रखी नकदी और जेवरात की तलाशी लेने लगे।

चोरों ने घर के सभी कमरों में तलाश की और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी के बर्तन लूट लिए।

घटना के दौरान घर के किसी सदस्य के शोर मचाने पर चोरों ने उन्हें धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।

करीब एक घंटे तक चोर घर में डटे रहे और सारा सामान समेटकर फरार हो गए।

रात करीब 3 बजे के आसपास, पीड़ित परिवार के सदस्यों ने आपस में किसी तरह रस्सी खोली और गांव के लोगों को घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद बालको थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया ताकि चोरों के निशान तलाशे जा सकें।

पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य सबूत एकत्र किए हैं।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नीतीश ठाकुर ने बताया कि, “मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 395 (डकैती) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है,आसपास के गांवों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है।”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन