Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा प्रदेश में 2000 करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ। कोरबा में 370 फ्लैट का होगा आगा

कोरबा( न्यूज उड़ान )

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल हमेशा से ही लोगों को किफायती दर पर आवासीय कॉलोनी उपलब्ध कराने का कार्य करता रहा है। राज्य बनने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा प्रदेश स्तर पर 2000 करोड़ की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में आवासीय योजनाएँ प्रारंभ की जाएँगी। कोरबा जिले में खरमोरा में 370 फ्लैट का निर्माण होगा, जिसमें एम.आई.जी., एल.आई.जी. एवं ई.डब्ल्यू.एस. श्रेणी के फ्लैट शामिल होंगे।

संपत्तियों की जानकारी देने और आम जनता को सुविधा प्रदान करने हेतु बी.टी.आई. ग्राउण्ड, शंकर नगर, रायपुर में 23.11.2025 से 25.11.2025 तक राज्य स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया जाएगा।

इस मेले में एक ही स्थान पर पूरे प्रदेश की सभी संपत्तियों की जानकारी प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त, मेले में उपस्थित लोग ऑन-द-स्पॉट मकान बुकिंग कर सकेंगे और होम लोन के लिए कई बैंकों के स्टॉल भी होंगे। बुकिंग कराने वाले लोगों के लिए आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

आवास मेला का लोगो का अनावरण अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव एवं आयुक्त श्री अवनीश शरण के करकमलों द्वारा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन