कोरबा : माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों पर, 11 अक्टूबर से शुरू होगा महापर्व।
Vivek Sahu
Sun, Oct 11, 2026

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा में शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों पर, 11 अक्टूबर से शुरू होगा महापर्व।
घृत ज्योति कलश 2100/- और तैल ज्योति कलश 901/- रुपये में बुक होंगे, मनोकामना ज्योति कलश की भी व्यवस्था।
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री सर्वमंगला देवी मंदिर, दुरपा में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के राजपुरोहित, प्रबंधक एवं व्यवस्थापक पं. नमन पाण्डेय (नन्हा) ने जानकारी दी है कि इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा।
माँ के नौ रूपों की विशेष पूजा तिथि -
मंदिर में नवरात्रि के नौ दिनों तक माँ के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
- 11 अक्टूबर को कलश स्थापना, माँ शैलपुत्री पूजा
- 12 अक्टूबर को माँ ब्रह्मचारिणी
- 13 अक्टूबर को माँ चंद्रघंटा
- 14 अक्टूबर को माँ कुष्मांडा
- 15 अक्टूबर को माँ स्कंदमाता
- 16 अक्टूबर को माँ कात्यायनी
- 17 अक्टूबर को माँ कालरात्रि
- 18 अक्टूबर को माँ महागौरी
- 19 अक्टूबर को माँ सिद्धिदात्री की पूजा के साथ समापन होगा।
मनोकामना ज्योति कलश की बुकिंग शुरू -
श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करने के लिए मंदिर परिसर में मनोकामना ज्योतिकलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।
- घृत ज्योति कलश - 2100 रुपये
- तैल ज्योति कलश - 901 रुपये
भक्त अपना नाम, गोत्र और मनोकामना बताकर मंदिर कार्यालय में ज्योति कलश बुक करा सकते हैं।
व्यवस्था और अपील -
राजपुरोहित पं. नमन पाण्डेय ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और प्लास्टिक थैले का उपयोग न करें।
इस पावन अवसर पर माँ की आरती का भी विशेष महत्व है। मंदिर में सुबह-शाम माँ सर्वमंगला की महाआरती की जाएगी।
संपर्क - ज्योति कलश बुकिंग के लिए मंदिर कार्यालय दुरपा में संपर्क कर सकते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन