कोरबा : महाराजा अग्रसेन जयंती पर कोरबा में भव्य शोभायात्रा, जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल।
Vivek Sahu
Mon, Oct 12, 2026

महाराजा अग्रसेन जयंती पर कोरबा में भव्य शोभायात्रा, जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल।
“महाराजा अग्रसेन का संदेश आज भी सेवा, समरसता और सहयोग की राह दिखाता है - जयसिंह अग्रवाल”
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
टी.पी. नगर से शुरू होकर श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय तक निकली शोभायात्रा में समाजजनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए।
उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी की पूजा-अर्चना कर समस्त समाजजनों को जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन केवल एक समाज के लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने सेवा, समानता, परस्पर सहयोग और सामाजिक समरसता को जीवन का आधार बनाया।
उन्होंने कहा कि आज जब समाज तेजी से बदल रहा है, तब उनके विचार हमें सिखाते हैं कि वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब विकास के साथ मानवीय संवेदना और सहयोग की भावना भी मजबूत हो।
जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महापुरुषों की जयंती केवल उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों को आचरण में उतारने का संकल्प है।
समाज में शिक्षा, सेवा, सद्भाव और जरूरतमंदों के प्रति सहयोग की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।
शोभायात्रा की भव्यता और सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और सहयोगियों को बधाई दी और समाज की एकजुटता की सराहना की।
अंत में उन्होंने सभी से आह्वान किया कि समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को जीवन का हिस्सा बनाएं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन