Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

कोरबा : मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन।

कुसमुंडा में ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली विरोध रैली, 13 करोड़ लोगों को मताधिकार से वंचित करने का आरोप।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कुसमुंडा मुख्य चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के बाद मुख्य चौक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा ने कहा कि देश के 13 करोड़ भारतीयों को उनके वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित रखा गया है, जिसके विरोध में कांग्रेस सड़क पर उतरी है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर सवाल उठ रहे हैं और जगह-जगह विरोध हो रहा है, तो उन्हें स्वयं अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए, या सरकार को उन्हें हटाना चाहिए। ऐसा नहीं होने के कारण कांग्रेस को विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष पालूराम साहू ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, इसी मांग को लेकर आज हम सभी कांग्रेसजन सड़कों पर हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में पार्षद रवि चंदेल, गीता गभेल, पूर्व एल्डरमेन आरिफ खान, परमानंद सिंह, जिला कांग्रेस पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, शत्रुहन श्रीवास, लक्ष्मी विश्वकर्मा, अनिता, ललित चंद्रा, राजू लोहार, दीपक वर्मा, नवीन कुकरेजा, रामकुमार जलतारे, आशीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन