Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

मेडलेपार पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक।

कोरबा : मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा, प्रेस क्लब के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च; आरोपी को फांसी देने की उठी मांग

मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा कोरबा, प्रेस क्लब के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च; आरोपी को फांसी देने की उठी मांग।

रजगामार की सात वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या से आक्रोशित शहरवासी — तिलक भवन से टीपी नगर चौक तक निकला कैंडल मार्च, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) रजगामार में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे कोरबा को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची की मौत से लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है।

घटना के विरोध में 23 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।

इसमें पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, अधिवक्ताओं, व्यापारियों, साहित्यकारों और आम नागरिकों ने शामिल होकर मासूम को श्रद्धांजलि दी तथा आरोपी के लिए कठोरतम सजा की मांग उठाई।

तिलक भवन से टीपी नगर चौक तक निकला मार्च

शाम करीब 5:30 बजे प्रेस क्लब के तिलक भवन में पत्रकारों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का जुटना शुरू हुआ।

इसके बाद लगभग 5:45 बजे कैंडल मार्च निकाला गया, जो टीपी नगर चौक पहुंचा।

वहां मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत बच्ची को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान लोगों ने बच्ची को न्याय दिलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।

प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान ने जताया आक्रोश

प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान ने घटना को अमानवीयता की पराकाष्ठा बताते हुए कहा कि मासूम के साथ हुई बर्बरता और हत्या ने समाज को झकझोर दिया है।

उन्होंने आरोपी को कठोरतम सजा देने की मांग की, कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता को उन्होंने बच्ची के प्रति संवेदना और न्याय की सामूहिक आवाज बताया।

सामाजिक संगठनों और महिलाओं ने भी उठाई आवाज।

समाजसेविका कविता सोनी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आरोपी के खिलाफ त्वरित न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग की।

मार्च में शामिल साहित्यकारों ने भी इसे सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

उन्होंने कहा कि न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करने चाहिए।

महिला संगठनों और भाजपा की महिला नेत्रियों ने भी मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई।

अधिवक्ता संघ की ओर से पैरवी नहीं करने की बात

कैंडल मार्च में शामिल नगर निगम सभापति और अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी की पैरवी नहीं करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए कानूनी स्तर पर भी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने भी घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपी को कठोरतम दंड देने और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।

मुस्लिम यूथ कमेटी ने भी निकाला कैंडल मार्च

घटना के विरोध में मुस्लिम यूथ कमेटी ने भी कैंडल मार्च निकालकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी।

कमेटी के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की और कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समाज तथा प्रशासन को गंभीर प्रयास करने होंगे।

मासूम को श्रद्धांजलि, समाज के सामने बच्चों की सुरक्षा का सवाल।

रजगामार की घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और ऐसी जघन्य घटनाओं की रोकथाम को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

कैंडल मार्च में शामिल लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आए और दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कठोरतम सजा दी जाए।

मासूम को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़ ने यह संदेश दिया कि बच्चों के खिलाफ हिंसा के मामलों में समाज मौन नहीं रहेगा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग लगातार उठाता रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन