Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

कोरबा : विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

कोरबा ( न्यूज़ उड़ान ) कोरबा में एक आरक्षक से मारपीट के आरोप में रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना रजगामार पुलिस चौकी परिसर में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है। घटना 31 दिसंबर की रात रजगामार पुलिस चौकी में हुई थी। आरक्षक विकास कोसले करतला थाने से डाक लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए थे और रात में अपने घर लौट गए थे। आरक्षक कोसले घर पर थे, तभी उनके ममेरे भाई राजेंद्र जांगड़े ने भागते हुए आकर बताया कि जयकिशन पटेल ने उनके साथ मारपीट की है। इसके बाद आरक्षक अपने भाई को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत पत्र लिख रहे थे। इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल चौकी पहुंच गए।

उन्होंने आरक्षक विकास कोसले के साथ जातिगत गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरक्षक की शिकायत दर्ज करने के बाद मामला आजाक थाना भेज दिया गया। आरक्षक की ओर से जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।

आरोपी जयकिशन पटेल को तलब कर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून के विपरीत किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन