Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

कोरबा : मोदी जी का विजन - खेलो इंडिया के तहत रग्बी खेल टूर्नामेंट का पाली खेल स्टेडियम में उद्घाटन।

कोरबा( न्यूज उड़ान )पाली खेल स्टेडियम में रग्बी खेल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह के कर-कमल द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खेलो इंडिया के तहत खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों की सराहना की गई।

टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर डॉ पवन सिंह ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट का आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, और पाली थाना प्रभारी ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ,नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति , पार्षद सुनील साहू, हरेंद्र सिंह राजपाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक , भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तथा रग्बी के खिलाड़ी उपस्थित रहे। पाली क्षेत्र में रग्बी का खेल अपने उच्च स्तर पर है, और पाली के कई खिलाड़ी नेशनल स्तर के टूर्नामेंट भी खेल चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन