Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

कोरबा : सार्वजनिक बार महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय और कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन हुए शामिल।

कोरबा (न्यूज उड़ान )ग्राम सलोरा, दर्राभाठा में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित सार्वजनिक बार महोत्सव 2025-26 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ठाकुर देव एवं डोकरी दाई जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि आज भी हमारा समाज अपनी पुरानी परंपरा को संजोय रखते हुए इतनी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पूजन का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इस पूजा के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है।

उन्होंने समाज और ग्रामीण जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ठाकुर देव और डोकरी दाई का आशीर्वाद हम सभी ग्रामीण जनों और सभी समाज को मिलता रहा है।

दर्राभाठा मैं आज दूर दराज जगह से भी ग्रामीण जन पूजन करने पहुंचे है।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज सभी समाज का विकास और उत्थान हो रहा है, विकास कार्यों को तेज गति से पूरी की जा रहे हैं।

इस अवसर पर पालीतानाखार के विधायक तुलेश्वर मरकाम, कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरिवंश मिरी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री संजय शर्मा जी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, श्रीमती सविता साय,, सरपंच श्रीमती प्रमिला कंवर सहित अधिक संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन