कोरबा : नेशनल हाईवे 130 पर ट्रेलरों की भिड़ंत से घंटों जाम, NHAI अधिकारियों की लापरवाही पर पुलिस ने कोर्ट में दायर किया परिवाद।
Vivek Sahu
Wed, Oct 14, 2026
नेशनल हाईवे 130 पर ट्रेलरों की भिड़ंत से घंटों जाम, NHAI अधिकारियों की लापरवाही पर पुलिस ने कोर्ट में दायर किया परिवाद।
यात्रियों, महिलाओं-बच्चों और मरीजों को घंटों हुई परेशानी, मदद नहीं करने पर धारा 222A BNS के तहत कार्रवाई।
कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) थाना बांगो मोरगा क्षेत्र के मदनपुर घाट में नेशनल हाईवे 130 पर बड़ा हादसा होने से बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग घंटों तक अवरुद्ध रहा।
मामले में पुलिस ने NHAI अधिकारियों के खिलाफ लोकसेवक के कार्य में सहयोग न करने पर माननीय न्यायालय कटघोरा में परिवाद दायर किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.10.2026 की सुबह लगभग 02:30 बजे तारा घाटी से कटघोरा की ओर आ रही ट्रेलर क्रमांक CG 10 BS 5980 खराब होकर मदनपुर घाट पर खड़ी थी।
इसी दौरान तारा घाटी से अंबिकापुर की ओर जा रही दूसरी ट्रेलर क्रमांक CG 10 BS 9436 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खड़ी ट्रेलर को टक्कर मार दी।
दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे 130 पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
मार्ग में बसों में सवार यात्री, एम्बुलेंस में उपचार के लिए जा रहे बीमार व्यक्ति, ट्रेन और हवाई यात्रा करने वाले यात्री, साथ ही महिलाएं और बच्चे कई घंटों तक जाम में फंसे रहे और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना बांगो एवं चौकी मोरगा का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जाम हटाने का प्रयास शुरू किया।
हाईवे पेट्रोलिंग और डायल 112 की टीम भी मौके पर सहयोग कर रही थी।
पुलिस ने त्वरित सहायता के लिए NHAI के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी, लेकिन अधिकारियों की ओर से न तो त्वरित रिस्पांस मिला और न ही जाम खुलवाने के लिए कोई कदम उठाया गया।
पुलिस बल लगातार घंटों तक जाम में फंसे यात्रियों को निकालने के प्रयास में जुटा रहा, जबकि NHAI की ओर से अपने दायित्व के प्रति उदासीनता बरती गई।
इसी लापरवाही को देखते हुए थाना बांगो पुलिस ने NHAI के विरुद्ध धारा 222A BNS (लोक सेवक के कर्तव्य निर्वहन में सहायता न करना) के तहत माननीय न्यायालय कटघोरा में परिवाद दायर किया है।
पुलिस ने कहा है कि आगे भी इसी तरह लोक सेवकों को सहायता न करने वाली एजेंसियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन