Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जितेंद्र सारथी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा– हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरो

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा।

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

कोरबा : पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता अंतरित।

पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त में कोरबा जिले के 79,138 किसानों को ₹15.94 करोड़ की सहायता अंतरित।

पंजीयन के लिए शेष पात्र किसान पहले च्वाइस सेंटर से बनवाएं फार्मर आईडी।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत जिले के 79,138 लाभार्थी कृषक परिवारों के बैंक खातों में 24वीं किस्त के रूप में कुल ₹15.94 करोड़ की राशि अंतरित की गई है।

पीएम-किसान भारत सरकार की शत-प्रतिशत वित्त पोषित केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।

इसके तहत पात्र कृषक परिवारों को प्रतिवर्ष ₹6,000 की आय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है।

प्रत्येक किस्त में ₹2,000 की राशि चार माह के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाती है।

योजना में किसान परिवार से आशय पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है। पात्र परिवारों की पहचान योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन द्वारा की जाती है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र कृषक परिवारों का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग तथा भूमि अभिलेख एकीकरण (लैंड सीडिंग) की प्रक्रिया पूर्ण होना आवश्यक है।

पंजीयन से वंचित पात्र किसान च्वाइस सेंटर जाकर पहले अपनी फार्मर आईडी बनवाएं।

इसके बाद वे पीएम-किसान योजना के लिए पंजीयन करा सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन