Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : सामाजिक जागरूकता का सशक्त मंचन। “मैं अनिकेत हूं” 21 मार्च को कोरबा में।

कोरबा) न्यूज उड़ान )सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहल के अंतर्गत महाराष्ट्र मंडळ, रायपुर द्वारा प्रस्तुत एवं महाराष्ट्र मंडळ, कोरबा तथा रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के सहयोग से चर्चित हिंदी नाटक “मैं अनिकेत हूं” का मंचन शनिवार, 21 मार्च 2026 को कोरबा में किया जाएगा।

दिनांक 28 फरवरी को आयोजित रोटरी क्लब की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में रोटरी क्लब के सदस्यों के अलावा महाराष्ट्र मंडळ कोरबा की ओर से श्री सुधीर रेगे, सौ. स्वाती रेगे, श्री आलोक दीवाटे, श्री चिंतन ओत्तलवार एवं श्री प्रवीण जाखड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नाटक की विशेषता

“मैं अनिकेत हूं” चिकित्सा जगत की भावी क्रांति, मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक मूल्यों को रेखांकित करने वाला एक सशक्त नाट्य प्रस्तुति है।

यह नाटक दर्शकों को सोचने, समझने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचानने के लिए प्रेरित करता है।

इसकी प्रभावशाली कहानी, संवाद और मंचन शैली समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का माध्यम बनेगी।

समाजसेवा का उद्देश्य

रोटरी क्लब ऑफ कोरबा द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि नाटक से प्राप्त समस्त आय समाज कल्याण कार्यों में उपयोग की जाएगी।

विशेष रूप से आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी शिक्षा जारी रखने में असमर्थ मेधावी विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र मंडळ, कोरबा ने इस सामाजिक पहल में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रोजेक्ट चेयरमैन एवं प्रभारी रोटेरियन पारस जैन ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन