Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गरीबों के आशियाने उजाड़कर विकास मंजूर नहीं - पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल।

साइबर जागृति अभियान के तहत कोरबा में “साइबर चौपाल” का आयोजन।

राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।

राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

किडनी-पेशाब की बीमारी के इलाज की बढ़ी सुविधा, शिवाय हॉस्पिटल में Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया की सेवाएं।

जम्मू/राजौरी : राजौरी में भाजपा कार्यकर्ताओं का रोष मार्च, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका।

जम्मू/राजौरी: दैनिक न्यूज उड़ान

राजौरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को बेला ब्रिज से जिला उपायुक्त कार्यालय तक रोष मार्च निकालकर उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव के दौरान जनता और युवाओं से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों और महाविद्यालयों में कार्यरत अस्थायी व्याख्याताओं एवं प्राध्यापकों, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) कर्मचारियों, जरूरत के आधार पर नियुक्त कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाओं को नियमित करने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है, लेकिन उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि इन कर्मचारियों की मांगों और अन्य जनसमस्याओं को विधानसभा सत्र के दौरान अपेक्षित रूप से नहीं उठाया गया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आम जनता को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और इसके लिए उन्होंने उमर अब्दुल्ला सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, जसवीर सिंह, संजय, कपिल सरयाल, रंजीत तारा, कौशल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन