जम्मू/राजौरी : राजौरी शहर में मिला बालक, परिजनों की तलाश।
Vivek Sahu
Fri, Oct 2, 2026
जम्मू/राजौरी: दैनिक न्यूज उड़ान
राजौरी शहर में एक (बच्चा) बालक के मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है।
बालक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। बालक ने बताया है कि वह राजौरी जिले के बुद्धल कोटरंका क्षेत्र तथा रियासी जिले के चसाना-सुंगडी-माहौर क्षेत्र से बता रहा है।
बालक इस समय सिटी पुलिस चौकी, राजौरी में सुरक्षित है।
हालांकि, वह अपने परिवार का संपर्क नंबर या अपने घर का सही पता बताने में असमर्थ है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बालक को पहचानता है या उसके परिवार के संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो वह जल्द से जल्द सिटी पुलिस चौकी राजौरी से संपर्क करे, ताकि बालक को उसके परिजनों से मिलाया जा सके।
लोगों से यह सूचना अधिक से अधिक साझा करने की अपील की गई है, ताकि बालक के परिवार का जल्द पता लगाया जा सके।
रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन