Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जम्मू/राजौरी : राजौरी विधायक इफ्तकार अहमद के समर्थन में आए राजिंदर सिंह, विकास कार्यों का किया खुलासा।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

राजौरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक इफ्तकार अहमद के समर्थन में राजिंदर सिंह सामने आए हैं।

उन्होंने विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जनता की उम्मीदों पर खरा न उतरने का आरोप लगाया।

राजिंदर सिंह ने कहा कि विधायक इफ्तकार अहमद के कार्यकाल में राजौरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

सड़कों, पेयजल, बिजली और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिला है।

एमएलए राजौरी के काम देख भाजपा के चमचों में खलबली मची हुई हैं। राजौरी के लोगों को गुमराह कर विकास कार्यों में रूकावट डाल रहे हैं और एमएलए राजौरी को

बदनाम कर रहें हैं।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे।

लेकिन जमीनी स्तर पर उन वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है।

राजिंदर सिंह ने जनता से अपील की कि वे विकास कार्यों का सही आकलन करें और उन नेताओं का समर्थन करें जो वास्तव में क्षेत्र के हित में काम कर रहे हैं।

इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्ट.....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन