Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

बिलासपुर : नाबालिक लड़की को शादी का झॉसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिक लड़की को शादी का झॉसा देकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रतनपुर पुलिस द्वारा नाबालिक लड़की को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को भेजा जेल।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) दिनाँक 04/07/2025 को प्रार्थी थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 03/07/2025 को प्रार्थी की नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है।

कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा प्रकरण के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराने पश्चात उच्च अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय से प्राप्त दिशा निर्देश पर आरोपी व नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी।

नाबालिक बालिका की दिल्ली में होने की सूचना पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा थाना रतनपुर में टीम गठित कर दिल्ली रवाना किया गया था।

जहॉ आरोपी शंकर यादव निवासी केसर भाठापारा थाना पामगढ़ के पास से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाना बताई तथा अपने साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना बताने से आरोपी व पीड़िता को वापस थाना लाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्र.आर. बलदेव सिंह, किशोर काले, म.आर. स्वाती बंजारे का विशेष योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी :-

1. शंकर यादव पिता परदेशी यादव उम्र 19 वर्ष निवासी केसर भाठापारा थाना पामगढ़ जिला जॉजगीर चॉपा छ.ग.।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन