Sunday 18th of October 2026

ब्रेकिंग

पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत।

धनंजय कुमार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित ।

कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग औ

त्योहार सीजन में सड़क पर ट्रेलर खड़े कर यातायात बाधित करने वालों पर कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई।

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम पूरा करने पर पत्रकार सुमित भार्गव सम्मानित

कोरबा : स्थानीय समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान विकसित करने विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

स्थानीय समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान विकसित करने विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

न्यू एरा पब्लिक स्कूल में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैंलेंज 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 को लेकर आज न्यू एरा पब्लिक स्कूल, कोरबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दोपहर 1 बजे हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चैलेंज के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन और पंजीयन प्रक्रिया तथा इसमें शामिल विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने आसपास की वास्तविक सामाजिक और स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके नवाचारपूर्ण एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

बताया गया कि इस चैलेंज में विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा व्यक्तिगत नवाचारी भाग ले सकते हैं।

चैलेंज के अंतर्गत कुल 10 सेक्टर शामिल हैं। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ अपने नवाचार को आगे बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।

विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए वेबसाइट ूूूण्ेमअंपददवअंजपवदबींससमदहमण्पद की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में न्यू एरा पब्लिक स्कूल के लगभग 120 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सहभागिता की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन