Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने कोसाबाड़ी मंडल ने कसी कमर।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजा भाजपा कार्यालय

संगठन की मजबूती से लेकर बूथ स्तर तक अभियान को पहुंचाने की बनी रणनीति, बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कोरबा।

भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल की मंडल कार्यकारिणी बैठक एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय, ट्रांसपोर्ट नगर में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व, मंडल प्रभारी संजय शर्मा के मार्गदर्शन तथा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी सेवा संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, उपाध्यक्ष मंजू सिंह, रुक्मणी नायर, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडे, लक्ष्मीकांत जोशी, नवीन अरोरा, नरेन्द्र देवांगन तथा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय राठौर सहित प्रमुख पदाधिकारी मंचासीन रहे। मंच संचालन मिलाप राम बरेठ एवं पुनि राम साहू ने किया।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी ‘सेवा संकल्प अभियान’ की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा बूथ एवं शक्तिकेंद्र स्तर तक संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, पंकज देवांगन, ममता यादव, राकेश वर्मा, चंद्रकली जायसवाल, प्रताप सिंह कंवर, सुनीता चौहान, अजय सिंह गोंड, मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, गोपलाल राठिया, सरस्वती पटेल, तेरस दीवान, प्यारे साहू, श्रीधर द्विवेदी, सौरभ दुबे, करन राजपाल, भजन कंवर, निहाल सोनी, सरिता महंत, सुशील गर्ग, अमित पटेल, सपना झा, चंचला राठौर, गिरधारी रजक, हरनारायण विश्वकर्मा, मैनेजर दास, रामलाल पटेल, स्वाति कश्यप, प्रीति चौहान, पुष्प कला साहू, अयोध्या प्रसाद सोनी, राजकुमार गांगुली गोस्वामी, धर्मपाल सोलंकी, मुन्ना साहू, जुगल पालीवाल, अजय दास वैष्णव, विकी, गोविंद साहू, शिव जायसवाल, हेमंत चंद्र, लीलाराम पटेल, रामकुमार पटवा, वीरेंद्र नायक, मनोज, फूलमती दीदी, अंबिका यादव, शिव चंदेल, संजीव शर्मा, शिव देवांगन, रजनी देवांगन, पूर्णिमा भट्टाचार्य, तुलसी सूर्यवंशी, संतोषी लदेर सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र संयोजक-सहसंयोजक, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी तथा बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी और उत्साह ने संगठन की सक्रियता का स्पष्ट संदेश दिया।

बैठक के दौरान सेवा संकल्प अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जन-जन से जोड़ने और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर रहा।

कोसाबाड़ी मंडल की इस बैठक में दिखाई दिया उत्साह यह संकेत देता नजर आया कि आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन