Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

जम्मू/राजौरी : एस.जी. सरकारी डिग्री कॉलेज डूंगी में वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन।

जम्मू/राजौरी/ न्यूज उड़ान

राष्ट्रीय गौरव वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य पर एस.जी. सरकारी डिग्री कालेज डूंगी (राजौरी ) की एनएसएस इकाई द्वारा वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कालेज प्राचार्य डा. चंचल अंग्राल की अध्यक्षता में किया गया। और भाग लेने वाले छात्राओं को कालेज प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. चंचल अंग्राल के संबोधन से हुई। उन्होंने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करने में इसकी भूमिका तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की।

गायन प्रतियोगिता में कुल छह छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा सुहानी चंदन और अनीसा को सर्वश्रेष्ठ गायिका घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पर्यावरण विज्ञान विभाग की डा. प्रतिभा भूषण, शिक्षा विभाग के डा .ज़हूर अहमद एवं डा . फरीद व हिंदी विभाग की डा. निशु शर्मा शामिल रहीं।

कार्यक्रम में उपस्थित फैकल्टी सदस्यों में भूगोल विभाग के डा. मो. फरीद, हिंदी विभाग की डा. निशु शर्मा, शफियात हुसैन, डा. शौकत हुसैन एवं सतीश कुमार व अन्य स्टाफ , विद्यार्थी मौजूद थे।

रिपोर्ट ....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन